एस्कॉर्ट बोलेरो पलटने से मची अफरातफरी, न्यायमूर्ति सुरक्षित

कुचरिया के पास टायर फटने से हुआ हादसा, दो पुलिसकर्मी घायल, एम्स में चल रहा उपचार
रायबरेली। में लखनऊ से प्रयागराज जा रहे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान के काफिले में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब सुरक्षा में लगी पुलिस एस्कॉर्ट बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया के पास हुए इस हादसे में बोलेरो सवार चालक सिपाही संदीप कुमार यादव और उपनिरीक्षक रामनाथ घायल हो गए। वहीं, वाहन में मौजूद एक अन्य सिपाही प्रदीप कुमार को मामूली खरोंच आई। न्यायमूर्ति का वाहन सुरक्षित निकल गया।प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस लाइन की एस्कॉर्ट बोलेरो (यूपी 70 एजी 3719) रायबरेली-प्रयागराज फोरलेन पर कुचरिया के पास पहुंची थी। इसी दौरान वाहन का अगला बायां टायर फट गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से बोलेरो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।घायलों को तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, चालक संदीप कुमार यादव के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उपनिरीक्षक रामनाथ का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी आशीष निगम, सीओ यातायात विजयशंकर समेत भदोखर पुलिस और पुलिस लाइन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ एम्स पहुंचकर घायलों के उपचार की जानकारी ली।पुलिस लाइन के प्रभारी आरआई जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल दूसरी एस्कॉर्ट गाड़ी की व्यवस्था की गई। इसके बाद न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान को सुरक्षा के साथ प्रयागराज रवाना कर दिया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Hot this week

आरुणि मंथन से यज्ञशाला में प्रकट हुई अग्नि, जयकारों से गूंजा कुटी बीर बाबा धाम

नवदिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार...

अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामदछिबरामऊ, कन्नौज। थाना क्षेत्र...

यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने का दिया...

Related Articles