सोनिया गांधी की पुस्तक झूठ बोलती है, खामोशी भी धारण करती है

आचार्य श्रीहरि
दुनिया एक बाजार है, यहां सिर्फ सत्य ही नहीं बिकता है। झूठ भी बिकता है, बेईमानी भी बिकती है, अपराध भी बिकता है, देशद्रोही लक्ष्य भी बिकता है, राष्ट्र की अस्मिता विरोधी करतूत भी बिकती है, अनैतिकता भी बिकती है, स्वतंत्रता विरोधी मानसिकता भी बिकती है और राष्ट्र की मूल संस्कृति को लांक्षित करने का जिहाद भी बिकता है। अनैतिकता, अशुचिता, प्रचार की इस दुनिया में बेकार, कूड़ा, करकट भी उच्चे मूल्यों पर बिक जाते हैं। बेचने वाली सोनिया गांधी जैसी हस्ती हो तो फिर क्या कहने। यह सब सही साबित इसलिए हो रहा है कि भारत की राजनीति में सोनिया गांधी की पुस्तक न केवल धमाल मचा रही है बल्कि सोनिया गांधी की पुस्तक अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है, क्या राजनीतिज्ञ, क्या अधिकारी, क्या बुद्धिजीवी, क्या व्यापारी, क्या छात्र , क्या प्रोफेशनल, यानी कि सब बेताब हैं सोनिया गांधी की पुस्तक पढ़ने के लिए। पुस्तक स्टॉक खाली हो गया। पुस्तक की कहीं कोई समीक्षा नहीं छपा, कोई भाषा विज्ञानी, कोई कथा शील विशेषज्ञ का कोई परख सामने नहीं आया फिर भी सोनिया गांधी की पुस्तक के प्रति ऐसी दीवानगी इसके पहले कभी नहीं देखी गई थी। सोनिया गांधी न तो कोई कवि है, न ही कोई कथाकार है, न ही कोई आंदोलन कारी है , न ही वह समाज सुधारक है। जब कोई कवि, जब कोई कथाकार, जब कोई समाज सुधारक, जब कोई आंदोलन कारी, जब कोई महापुरुष अपनी आत्मकथा लिखता है तो फिर उम्मीद होती है कि उसमें सच्चाई होगी, उसमें तथ्य चाकचैबंद भी होंगे, कुछ अनछुए प्रशंग होंगे, जीवन के अति नकारात्मक पहलुओं का भी मिश्रण होगा। महात्मा गांधी की आत्मकथा इसलिए महानतम मानी गई, इसलिए प्रेरक मानी गई, इसलिए मूल्यवान मानी गई, इसलिए सत्य मानी गई कि उन्होंने कुछ भी छिपाया नहीं था, अपना सबकुछ बेपर्द कर दिया था, अपना शेक्स संयम के प्रयोग को भी नहीं छुपाया था। लेकिन महात्मा गांधी को भी सोनिया गांधी ने पीछे छोड़ दिया। क्योंकि महात्मा गांधी की आत्मकथा पुस्तक उतनी धमाल नहीं मचाई थी, जितनी धमाल सोनिया गांधी की पुस्तक ने मचायी है। सोनिया गांधी का लक्षित लक्ष्य क्या है, इस आत्मकथा पुस्तक के माध्यम से वह कौन सा लक्ष्य प्राप्त करना चाहती है और सपना पूरा करना चाहती है। उनका लक्ष्य और सपना तो अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है जो शायद ही पूरा होगा?

सोनिया गांधी की पुस्तक कितनी सच बोलती है, कितनी झूठ बोलती है? इस पर राजनीतिक दर्शन और दृष्टिकोण भिन्न तो हो सकता है पर मीडिया और स्वतंत्र, निष्पक्ष समूह का नजरिया भेड़ चाल वाला नहीं होना चाहिए, राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं होता है, राष्ट्र की कसौटी पर मूल्यांकन, समीक्षा, विश्लेषण होना चाहिए, तथ्य की खोज होनी चाहिए, सच को देखना अनिवार्य होता है, पुस्तक बेचने की मानसिकता, पैसे बनाने के लोभ पर भी नजर रखनी है, कहीं लक्षित लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रोपगंडा तो नहीं किया गया है? अपने प्रोपगंडा को स्थापित करने और सच में बदलने के लिए कही राष्ट्र के लिए समर्पित लोगो और संस्थाओं की छवि खराब करने की चाल तो नहीं चली गई है? क्योंकि सोनिया गांधी कोई महात्म गांधी तो है नहीं, कोई त्याग की देवी तो है नहीं, कोई सत्य निष्ठा की महान महापुरुष तो है नहीं, कोई प्रेरक हस्ती तो है नहीं, कोई लाभ लालच से मुक्त तो है नहीं? सोनिया गांधी राजनीतिज्ञ है, भारत की वर्तमान राजनीतिक मानसिकता में सोनिया गांधी तो क्या कोई भी पार्टी या कोई भी नेता सत्य निष्ठा, शुचिता, नैतिकता की बात या दावा नहीं कर सकता है, कल छपट, दांव पेंच, असत्य का सहचर ही होता है। राजनीति का नाम ही असत्य गामी, अशुचिता, अनैतिकता, कल छपट है । सोनिया गांधी इन सभी विकारों से मुक्त नहीं हो सकती है और ऐसा नहीं होने का दावा भी नहीं कर सकती हैं। सोनिया गांधी सिर्फ एक राजनीतिज्ञ है, वह कोई व्यापारी नहीं है, कोई उद्योगपति नहीं है, उसके पास कोई हीरे , सोने का खान नहीं है फिर उसके पास हजारों करोड़ की सम्पत्ति कहा से आ गई? कहने का अर्थ यह है कि चोर, बेईमान, लोभ लालची सत्य बोल ही नहीं सकता है।

मैने सोनिया गांधी पुस्तक की झूठ पकड़ी है, उनकी हिंदू विरोधी राजनीति और मानसिकता पकड़ी है। मेरे तथ्य को आप भी स्वीकार करेंगे, मेरे तथ्य का आप भी सहचर बनेंगे। सोनिया गांधी ने सबसे बड़ी झूठ बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर बोली है। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा पुस्तक में लिखती हैं कि उन्होंने बाबरी मस्जिद का विध्वंस का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर देखी थी, यह तो सरासर झूठ है, लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर देखने की बात झूठी कैसे हो सकती है? इसके पीछे तथ्य यह है कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस जिस समय पर हुआ था, उस समय, उस काल मे दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण होता ही नहीं था। बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर उनका मुस्लिम परस्त नीति ही सामने आई है। हिंदू विरोध भी सामने आया है। बाबरी मस्जिद पर हिंदुओं को सांप्रदायिक घोषित करने की कोई कसर नहीं छोड़ती है पर अपने पति राजीव गांधी को अपराधमुक्त कर देती है। राजीव गांधी गांधी ने ही बाबरी मस्जिद का ताला खुलवाया था। शाहबानो प्रकरण में राजीव गांधी ने इस्लामिक सक्रियता दिखाई थी, शाहबानो की लड़ाई को दफन कर दिया था। हिंदुओं के उबलते आक्रोश को दबाने के लिए ही राजीव गांधी ने बाबरी मस्जिद का ताला खुलवाया था, इस तथ्य को भी वह चबा गई। खड़गे के पूर्वजों पर भी सोनिया गांधी झूठ बोली है, गलत तथ्य प्रस्तुत किया गया है, सोनिया गांधी लिखती है कि खड़गे के परिजन जातीय हिंसा में मारे गए थे जो सरासर झूठ है। फिर खड़गे के परिजनों को किसने मारा था? खड़गे के परिजनों को मुस्लिम मलेशिया ने मारा था। फिर इस पर सोनिया गांधी ने मुस्लिम मलेशिया का नाम क्यों नहीं लिया? मुस्लिम परस्ती इसके पीछे कारण है। अगर मुस्लिम मलेशिया का नाम ले ही लेती तो फिर क्या होता? फिर पूरे देश में तहलका मच जाता, मुल्लाह मौलवी गदर काटते, सड़कों पर हंगामा करते, कांग्रेस को मिटाने का प्रण लिया जाता, कांग्रेस का वोट बैंक समाप्त हो जाता। इसी लिय सोनिया गांधी ने जातीय हिंसा कहने का हथकंडा अपनाया। सोनिया गांधी एक दंगा रोधी कानून लाना चाहती थी, उस दंगा रोधी कानून को तीस्ता सीतलवाल और हर्ष मंदर जैसे लोगों ने बनवाया था। इस कानून में व्यवस्था थी कि दंगा होने पर दोषी सिर्फ हिंदू ही होगा, दंगे की जाँच सिर्फ मुस्लिम पुलिस करेगी, मुस्लिम जज ही फैसला सुनायेगा, इस कानून के खिलाफ हिंदू संगठनों ने बहुत बड़ी मुहिम चलाई थी। सोनिया गांधी ने रहस्योद्घाटन नहीं किया कि दंगा रोधी कानून को संसद में क्यों नहीं पास कराई थी, दंगा रोधी कानून पर पीछे हटने के उन्हें किसने मजबूर किया था? शंकराचार्य जयेंद्र की गिरफ्तारी में सोनिया की भूमिका भी बाहर नहीं आई है। शंकराचार्य जयेंद्र की गिरफ्तारी सोनिया गांधी के दबाव में हुई थी। राजीव गांधी ने भिंडरावाले को संत कहा था, इंदिरा गांधी ने अकालियों को निपटाने के लिए भिंडरावाले को खड़ा किया था। बाटला हाउस पर मुस्लिम आतंकियों के मारे जाने पर सलमान खुर्शीद ने साफ कहा था कि सोनिया गांधी की रातों की नींद हराम हो गई थी, बाटला हाउस में मारे गए मुस्लिम आतंकियों को लेकर दिग्विजय सिंह ही नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस गदर काटी थी। बटाला हाउस पर सोनिया गांधी की नींद हराम हुई थी कि नहीं? इस पर भी खामोशी है। ऐसे अनेको राजनीतिक विषय हैं, जिन पर सोनिया गांधी की पुस्तक खामोशी ओढ़ी हुई है।

हम सुब्रह्मण्यम स्वामी के विचार और उनके आरोपों को भी देखते हैं। क्योंकि सुब्रह्मण्यम स्वामी ही वह शख्स हैं, जिन्होंने सोनिया गांधी को कोर्ट में घसीटा था। सिर्फ सोनिया गांधी ही नहीं बल्कि सोनिया गांधी के बेटा बेटी यानी कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को भी कोर्ट में घसीटा था। कोर्ट ने सोनिया गांधी परिवार के भ्रष्टाचार, बेईमानी पर संज्ञान लिया था। कोर्ट से सोनिया गांधी, राहुल गांधी को जमानत लेनी पड़ी थी, अभी भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी आदि जमानत पर है। राबर्ट वाड्रा का लोगो ने नाम ही सोनिया सास का भ्रष्ट दामाद रख दिया है। सुब्रह्मण्यम स्वामी कहते हैं कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, जो झूठ बोलने में माहिर है, जो आपराधिक कृत्य में लिप्त है, वह सच कैसे बोल सकती है, सच कैसे लिख सकती है? सोनिया गांधी की आत्मकथा पुस्तक झूठ का पुलिंदा है, राष्ट्र विरोधी करतूतों का पुलिंदा है। सुब्रह्मण्यम स्वामी कहते हैं कि सोनिया गांधी की जगह जेल होनी चाहिए थी, राहुल गांधी की आपराधिक कृत्य पर कानून का बुल्डोजर चलना चाहिए था, राहुल गांधी को बगावत करने और देश की छवि खराब करने के लिए अवसर नहीं देना चाहिए। इसके लिए नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं, नरेंद्र मोदी सलेंडर मोदी बन गए हैं। नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि सोनिया गांधी जेल जाये। मोदी ने जांच एजेंसियों की धार को मूँद कर दिया है, उन्हें शिथिल कर दिया है। यही कारण है कि कोर्ट में जांच एजेंसियों की सक्रियता कठोर नहीं है। सुब्रह्मण्यम स्वामी के तर्क और तथ्य को नकारा नहीं जा सकता है। सोनिया गांधी ने अपनी बेईमानी की सजा से बचने के लिए मोतीलाल बोरा को बलि का बकरा बना दिया और अपनी बेईमानी का सारा आरोप मोतीलाल बोरा लाद दिया। सोनिया गांधी अगर ईमानदार होती तो अपनी आत्मकथा पुस्तक में सुब्रह्मण्यम स्वामी के मुकदमे का प्रभावशाली जवाब दे सकती थी, जेल जाने के डर से मोतीलाल बोरा को बलि का बकरा बनाने का आरोप स्वीकार जरूर करती। पूरा देश यह जनता है कि नेशनल हैराल्ड अधिग्रहण घोटाले में सोनिया गांधी ने मोतीलाल बोरा को बलि का बकरा बनाया था। सोनिया गांधी ने अपनी आत्म कथा में सुब्रह्मण्यम स्वामी, नेशनल हैराल्ड अधिग्रहण और मोती लाल बोरा पर प्रभावशाली तथ्य न उगल कर यह साबित करती हैं कि उनकी आत्मकथा चाक=चौबंद कदापि नहीं है।

उपर्युक्त तथ्यों और खामोशियो की पड़ताल करने के बाद यह प्रमाणित होता है कि सोनिया गांधी की आत्मकथा पुस्तक झूठ का पुलिंदा है। इससे कांग्रेस की जड़ें मजबूत नहीं होने वाली है। सोनिया गांधी का राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना भी पूरा नहीं होने वाला है। यह बात सत्य है कि आत्मकथा पुस्तक के माध्यम से सोनिया गांधी और उनका प्रकाशक मालो माल जरूर हो गए।

Hot this week

आरुणि मंथन से यज्ञशाला में प्रकट हुई अग्नि, जयकारों से गूंजा कुटी बीर बाबा धाम

नवदिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार...

अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामदछिबरामऊ, कन्नौज। थाना क्षेत्र...

यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने का दिया...

Related Articles