Home उत्तर प्रदेश कन्नौज अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

0
18
अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड का तीसरा अभियुक्त अमोल दीक्षित का पिता अवध बिहारी दीक्षित गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
छिबरामऊ, कन्नौज। थाना क्षेत्र में चर्चित अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला अभियुक्त भी शामिल है, जिन्हें पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ मयंक मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अवध बिहारी दीक्षित और महिला अभियुक्त उन्नति दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। 
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 9 नवंबर 2026 को वादी अंकित चतुर्वेदी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, जिससे उनकी गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अवध बिहारी दीक्षित के कब्जे से एक लाइसेंसी 12 बोर नली बंदूक (साथ में 12 जिंदा कारतूस), एक अवैध तमंचा 315 बोर (साथ में 5 जिंदा कारतूस) और 20 जिंदा कारतूस 7.65 एमएम बरामद किए हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे सहित कई उपनिरीक्षक और कांस्टेबल शामिल रहे, जिन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए इस कार्रवाई को पूरा किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here