ब्राह्मण समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है-अविचल शुक्ला

जातियों के बीच खाई पैदा करने वालों पर साधा निशाना, बोले- समाज को बांटने से नहीं, आपसी सम्मान और एकजुटता से होगा विकास
उन्नाव। जातीय समीकरणों और सामाजिक खेमेबंदी की राजनीति के बीच भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता अविचल शुक्ला ने ब्राह्मण समाज पर जातिवाद के आरोप लगाने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को किसी एक जाति तक सीमित करके देखना गलत है। यह समाज हमेशा सभी वर्गों का सम्मान करने और उन्हें साथ लेकर चलने की परंपरा में विश्वास रखता आया है।
सभा को संबोधित करते हुए अविचल शुक्ला ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के चलते जातियों के बीच भेदभाव पैदा कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज पर जातिवादी होने का आरोप लगाने वालों को इतिहास और सामाजिक परंपराओं को भी देखना चाहिए। यदि ब्राह्मण समाज दूसरी जातियों और समुदायों का सम्मान नहीं करता तो देश में केवल भगवान परशुराम के मंदिर होते और उन्हीं की पूजा होती। जबकि वास्तविकता यह है कि देश में हर जाति और समुदाय के अपने आराध्य देवी-देवता हैं, उनके मंदिर हैं और उनकी आस्थाओं को सम्मान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती किसी एक जाति के वर्चस्व से नहीं, बल्कि सभी वर्गों के आपसी सम्मान और सहभागिता से आती है। किसी पूरे समाज को जातिवादी करार देना न तो उचित है और न ही सामाजिक एकता के हित में। हर वर्ग की अपनी पहचान, परंपरा और महत्व है, जिसका सम्मान होना चाहिए।
जातीय राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जातियों के नाम पर लोगों को बांटकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश समाज के हित में नहीं है। राजनीति का उद्देश्य लोगों के बीच खाई पैदा करना नहीं, बल्कि उनके हितों, अधिकारों और विकास के लिए काम करना होना चाहिए। समाज को जातीय खेमेबंदी से ऊपर उठकर एकजुटता के रास्ते पर आगे बढ़ने की जरूरत है।

Hot this week

आरुणि मंथन से यज्ञशाला में प्रकट हुई अग्नि, जयकारों से गूंजा कुटी बीर बाबा धाम

नवदिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार...

अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामदछिबरामऊ, कन्नौज। थाना क्षेत्र...

यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने का दिया...

सोनिया गांधी की पुस्तक झूठ बोलती है, खामोशी भी धारण करती है

आचार्य श्रीहरिदुनिया एक बाजार है, यहां सिर्फ सत्य ही...

Related Articles