रामगढ़ चीनी मिल के खिलाफ भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने उठाईं आवाज, गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

सीतापुर। रामगढ़ चीनी मिल से जुड़ी किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर 17 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया है, जिसमें गन्ना मूल्य बढ़ाने से लेकर मिल प्रबंधन की कार्यप्रणाली में सुधार तक की मांग उठाई गई है।

यूनियन ने मांग की है कि चीनी के मूल्य को देखते हुए सरकार और मिल मालिकों द्वारा गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही रामगढ़ चीनी मिल में कथित अनियमितताओं, किसानों के शोषण, मजदूरों एवं कर्मचारियों के साथ होने वाले व्यवहार और गन्ना भुगतान में पारदर्शिता का मुद्दा भी उठाया गया है।

मांग पत्र में किसानों के खेतों से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों के खंभों से होने वाले नुकसान, मिल से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के खुले में डाले जाने से पर्यावरण एवं पशुओं को होने वाले खतरे तथा राख और बगास से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है।

यूनियन ने मिल में अपनी जमीन देने वाले सेवानिवृत्त परिवारों को रोजगार देने, मृतक किसानों के आश्रितों को सेवा का लाभ दिलाने, कर्मचारियों की पद और वेतनमान सहित सूची सार्वजनिक करने तथा चीनी मिल के सह-उत्पाद डिस्टिलरी में स्थानीय किसानों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

इसके अलावा मिल में कराए गए विकास कार्यों की जांच, सरकारी स्तर पर दिए गए शपथ पत्र को सार्वजनिक करने और पिछले वर्षों में हुए निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग भी शामिल है।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और चीनी मिल प्रबंधन इन 17 सूत्रीय मांगों पर क्या कदम उठाते हैं।

Hot this week

व्रती महिलाओं ने अस्तांचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं...

भाजपा सभासद अनुज निगम सपा में शामिल

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं सभासद,...

बच्चो का भविष्य सुरक्षित करने के लिये बालश्रम पर रहे सजग

चित्रकूट प्रतिभा सम्मान समारोह मे दिलायी गयी शपथचित्रकूट। जनपद...

डा0 अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे बच्चो ने किया प्रतिभाग

चित्रकूट। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में डा अम्बेडकर...

सरल स्वभाव के दीवान शिवकुमार का लखीमपुर खीरी तबादला, भावुक माहौल में दी गई विदाई

फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ परियर चौकी स्टाफ ने...

Related Articles