बच्चो का भविष्य सुरक्षित करने के लिये बालश्रम पर रहे सजग

चित्रकूट प्रतिभा सम्मान समारोह मे दिलायी गयी शपथ
चित्रकूट
। जनपद में बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकूट प्रतिभा सम्मान समारोह मे जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति द्वारा जन जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति सचिव शंकरदयाल पयासी ने बताया कि आगामी 27 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल विवाह निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान में जनपद के जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद रहे। इस अवसर पर संत रामहृदय दास, दिव्यजीवन दास एवं गायत्री शक्तिपीठ प्रबंधक रामनारायण त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सेंगर, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से आगे आने की अपील की। समिति सचिव शंकर दयाल ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। जब तक प्रत्येक बालिका को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर पूरी तरह रोक लगाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

Hot this week

व्रती महिलाओं ने अस्तांचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं...

भाजपा सभासद अनुज निगम सपा में शामिल

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं सभासद,...

डा0 अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे बच्चो ने किया प्रतिभाग

चित्रकूट। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में डा अम्बेडकर...

सरल स्वभाव के दीवान शिवकुमार का लखीमपुर खीरी तबादला, भावुक माहौल में दी गई विदाई

फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ परियर चौकी स्टाफ ने...

ऑटो में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरी महिला, जिला अस्पताल में मौत

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पावर...

Related Articles