नवाबगंज, उन्नाव। ग्राम पंचायत कुसुम्भी, विकासखंड नवाबगंज में भारतीय स्टेट बैंक की नवाबगंज शाखा से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) की ओर से वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीएसपी संचालक नीतू सिंह, सारिका गुप्ता एवं सीएसपी संचालक अंकित कुमार द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम महाप्रबंधक (जीएम) श्री राजीव कुमार (एनडब्ल्यू-द्वितीय) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक आरबीओ-4, आंचलिक कार्यालय कानपुर श्री संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
शिविर में उपस्थित ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के महत्व और लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निष्क्रिय बैंक खातों को दोबारा सक्रिय कराने, खातों की री-केवाईसी (Re-KYC) पूरी करने तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए ग्राहकों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
कुसुम्भी में वित्तीय समावेशन शिविर सम्पन्न

