breaking news New

मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

 Chief Minister Dhami inspected the health center

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल लेते हुए अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता व मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।
इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेन्द्र डोभाल, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें