breaking news New

मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे स्व. नंदू भैया की प्रतिमा का अनावरण

 Chief Minister Shivraj will do today himself. Unveiling of Nandu Bhaiya"s statue

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (शुक्रवार ) जिले की शाहपुर नगर परिषद में पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान (नंदु भैया) की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी करेंगे। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 02.90 लाख विद्यार्थियों को राशि 300 करोड़ करुपये का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लैपटाप प्रदान किए जाएंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी आशा उइके ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले में 11.52 करोड़़ रुपये की लागत से बने चार कार्यो का लोकार्पण तथा 69.73 करोड़ रुपये की लागत के सात निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी दीदियों को ट्रैक्टर एवं स्कूटी की चाबी सौंपी जाएगी। सामाजिक न्याय और निःशक्त जन-कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण भी किये जाएंगे। मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना में हितग्राहियों को लैपटाप प्रदान करेंगे।
इन कार्यों का होगा लोकार्पणः नेपानगर अंतर्गत राशि 4.21 करोड़ रुपये की लागत से नेपानगर सीवल मार्ग के कि.मी. 2/4 में मसक नदी पर पुल निर्माण कार्य, बुरहानपुर अंतर्गत राशि 03.83 करोड़ रुपये की लागत से नाचनखेडा से अड़गॉव (5.40 कि.मी. मार्ग), राशि 02.07 करोड़़ की लागत से बालापाट से बोरवन मार्ग (लंबाई 2.10 कि.मी.) निर्माण कार्य, राशि 01.41 करोड़़ की लागत से राम मंदिर से ताप्ती श्मशान घाट मार्ग (लंबाई 2.10 कि.मी.) का निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा।
इन कार्यों का होगा भूमिपूजनः नेपानगर अंतर्गत राशि 31.62 करोड़ की लागत से सी.एम. राईज स्कूल अंतर्गत उ.मा.वि. बोरीबुजुर्ग निर्माण कार्य, राशि 27.44 करोड़ की लागत से सी.एम. राईज स्कूल अंतर्गत उ.मा.वि. नावरा, राशि 07.95 करोड़ की लागत से संयुक्त तहसील कार्यालय भवन धुलकोट, राशि 01.13 करोड़ रुपये की लागत से नावरा से बाकडी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, राशि 00.51 करोड़ की लागत से नावरा से बाकडी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, राशि 00.54 करोड़ की लागत से नावथा से देवरीमाल मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, राशि 00.51 करोड़़ की लागत से नावथा से देवरीमाल मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण इत्यादि कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 11.30 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से कृषि उपज मण्डी बुरहानपुर स्थित हेलीपेड पर पहुंचेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11.40 बजे हेलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11.50 बजे मुख्यमंत्री का शाहपुर में आगमन होगा। कार्यक्रम में सहभागिता करने के बाद मुख्यमंत्री चौहान 1.25 बजे बुरहानपुर से खरगोन जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
खरगोन जिले में पेसा एक्ट के सम्मेलन में भाग लेंगेः मुख्यमंत्री चौहान खरगोन में पेसा एक्ट जागरुकता सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में पेसा से जुड़ी 713 ग्राम सभाओं के जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लाड़ली बहना भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री चौहान लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये लागत के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी पुरस्कृत किए जाएंगे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें