breaking news New

बिहार में 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

12th exam result declared in Bihar, girls once again won

पटना। विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मंगलवार दोपहर इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकाय का रिजल्ट जारी किया गया है। इंटर की परीक्षा में कुल 13.18 लाख परीक्षा शामिल हुए थे, जिसमें 10 लाख परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छह लाख 36 हजार से अधिक लड़कियों ने परीक्षा दी थी। कुल 82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। बीएसईबी ने टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें ज्यादातर लड़कियों ने बाजी मारी है।
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह मौजूद रहे। साइंस संकाय में खगड़िया के आर. लाल कॉलेज की आयूषी नंदन ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनी है। आर्ट्स में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायसी की मोहादिशा ने 95 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। कॉमर्स में सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें