breaking news New

गुजरात में आम आदमी पार्टी का वजूद नही : तारिक अनवर

Aam Aadmi Party doesn"t exist in Gujarat: Tariq Anwar

कटिहार। गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है तथा दूसरे चरण में शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। कांग्रेस पार्टी गुजरात की सभी विधानसभा से अपना उम्मीदवार मैदान में उतार रही है और इस बार वहां पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर रविवार को कटिहार में कहा कि पिछली बार गुजरात की चुनाव में कांग्रेस भाजपा से महज कुछ सीटों पीछे रह गई थी। भाजपा को 99 उम्मीदवार तथा कांग्रेस को 79 उम्मीदवार ने जीत हासिल किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के सवाल पर तारिक अनवर ने कहा कि गुजरात में आप का कोई वजूद नही है। पिछले चुनाव में उसे एक प्रतिशत भी आप को नही मिला था और इस बार वो दूसरे नंबर की पार्टी और सरकारी बनाने की सोच रही है। हां, आप चुनाव में पचार प्रसार पर काफी पैसा खर्च कर रही है। गुजरात में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक के नही जाने के सवाल पर तारिक अनवर ने कहा कि वहां के प्रभारी अशोक गलहोत है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई नेता पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए गुजरात जाने वाले हैं।

कटिहार सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में गंगा एवं अन्य नदियों से हो रहे कटाव पर चिंता जाहिर करते हुए तारिक अनवर ने कहा कि 1987 से अब तक हजारों परिवार कटाव की वजह से बेघर हो गए। और और यह सिलसिला जारी है। केंद्र और राज्य सरकार को इस समस्या पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। लोगों की जिंदगी बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1987 में मनिहारी से तेजनारायणपुर तक रेलवे लाइन कटाव की वजह गंगा नदी में विलीन हो गया था। उस समय की कांग्रेस सरकार के रेलमंत्री गनी खां चौधरी ने कटाव स्थल का जायजा लिया और युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए दुबारा रेल परिचालन बहाल करवाया। आज फिर से मनिहारी से तेजनारायणपुर की रेलखंड पर कटाव का बादल मंडरा रहा है।

लव जिहाद की वजह से हो रहे आपराधिक घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तारिक अनवर ने कहा कि क्राइम कोई करे, किसी के द्वारा हो वो क्राइम है। उसे किसी जाति, धर्म या राजनीति से जोड़कर नही देखना चाहिए। अपराधी का कोई धर्म नही होता है। यह मानवता के खिलाफ है। ऐसे अपराधी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें