breaking news New

भाजपा सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी लाकर आम आदमी को परेशान किया: अखिलेश यादव

BJP government harassed common man by bringing demonetisation and GST: Akhilesh Yadav

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य मुख्यालय। समाजवादी पार्टी के  तीसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लाकर हमारी जनता को बहुत परेशान किया है और फिर तीन काले कानून लाकर किसानों का उत्पीड़न किया जिसकी वजह से कई किसानों को आत्महत्या तक करनी पडी। और चुनाव के समय वही कानून वापिस ले लिए गए, ओभी सिर्फ़ चुनाव के लिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा कर्ज माफ़ी तो गुजरात के व्यापारियों और उद्योगपतियों की की गयी है। अन्त मे उन्होंने कहा कि ये सदस्यता का कार्यकम बहुत अच्छा चला है और आने वाले समय में हमे और जरूरत पड़ेगी तो ये अभियान और चलाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को माजवादी विचार धारा से जोड़ा जाएगा। वो लोग भी आज समाजवादी से जुड़ रहे हैं जो बाबा साहेब का सपना पूरा करना चाहते हैं।, शोषित दलित पिछड़े आज सभी समाजवादी की तरफ़ उम्मीद से देख रहे हैं। हम लोहिया और बाबा साहेब के विचारों के साथ चल रहे हैं।

केवल देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इतना झूठ बोलने वाली कोई पार्टी नही रही होगी जितनी भाजपा है। हिटलर की सरकार में एक झूठ का प्रोपोगंडा मंत्री था लेकिन ये भाजपा सरकार पूरी की पूरी झूठी साबित हो रही है।

मैंने बीते दिनों एक मूवी देखी थी जिसमे हीरो झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ता है और वो सिर्फ़ झूठ बोलता है। एक बार उसके बच्चे का जन्मदिन था पहले के सभी जन्मदिन पर वो झूठ बोलकर कभी बर्थडे पर नही आया। लेकिन बर्थडे में बच्चों ने भगवान से प्रार्थना करी की उसका बाप कभी झूठ ना बोले और उसकी कामना पूरी होगाई और वो उस शख्स का झूठ पकड़ा गया। 

आज हम भी नवरात्र के अवसर पर प्रार्थना करते हैं की ये सरकार सच बोलने लगे और झूठ ना बोले

आज मुझे अध्यक्ष बनने के लिए मैं आप सबका बहुत आभारी हूं और ये जिम्मेदारी आपने तब दी है जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है और इस सरकार ने देश प्रदेश में सभी एजेंसी पर कब्ज़ा कर रखा है।

आज हमको संकल्प लेना है कि आने वाले पांच सालों में हमे नया इतिहास लिखना होगा।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें