breaking news New

बैंक कर्मचारियों की 30-31 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल

Bank employees to go on nationwide strike on January 30-31

नई दिल्ली, । बैंक कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक कर्मचारियों के संगठनों का संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने कई मांगों को लेकर 30 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।

यूएफबीयू ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि मुंबई में हुई बैठक के दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की ओर से मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने की वजह से हमने 30 और 31 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल करने का फैसला किया है। श्रमिक संगठन बैंकों में साप्ताहिक कामकाज को 5 दिन करने, पेंशन को अद्यतन करने और सभी संवर्गों में नियुक्ति समेत अन्य मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे।

अगर बैंक कर्मचारी संगठन 30 एवं 31 जनवरी को हड़ताल करते हैं तो इस महीने लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। 28 जनवरी को इस महीने का चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में बैंक 4 दिन बाद एक फरवरी को खुलेंगे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें