breaking news New

व्हाइट हाउस के 200 साल के इतिहास में 19वीं शादी, बाइडन की पोती नाओमी बनीं दुल्हन

Bidens granddaughter Naomi becomes bride for 19th wedding in White Houses 200-year history

वाशिंगटन। अमेरिका का व्हाइट हाउस 200 साल के इतिहास में शनिवार को उन्नीसवीं शादी का गवाह बना। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन ने अपने मंगेतर पीटर नील से शादी रचाई। नाओमी वकील और पीटर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम कर रहे जार्जटाउन यूनिवर्सिटी ला सेंटर में अपनी सेवा दे रहे हैं। वर-वधू की इच्छा पर इस शादी समारोह से मीडिया को दूर रखा गया। नाओमी अपने मंगेतर से तीन साल बड़ी हैं। उनकी उम्र 28 और पीटर नील की उम्र 25 साल है।

व्हाइट हाउस में सबसे पहली शादी 1812 में हुई थी। उस समय तत्कालीन प्रथम महिला डाली मैडिसन की बहन ने सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जज से शादी की थी। 1971 में रिचर्ड निक्सन की बेटी ट्रिशिया और 1967 में लिंडन जॉनसन की बेटी लिंडा की शादी भी व्हाइट हाउस से हुई थी। नाओमी राष्ट्रपति बाइडन के बेटे हंटर और उनकी पहली पत्नी कैथलीन बुहले की बेटी हैं। राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन की संचार निदेशक एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने कहा कि इस शादी की गतिविधियों पर हुए खर्च का भुगतान बाइडन परिवार करेगा। व्हाइट हाउस में होने वाली शादियों की यही परपंरा रही है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन ज्यां पियरे ने कहा शादी करने वाले जोड़ी की इच्छा पर मीडिया को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। राष्ट्रपति के मुख्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि नाओमी बाइडेन और पीटर की शादी एक पारिवारिक कार्यक्रम है। इस वजह से मीडिया को इस शादी के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें