breaking news New

बुधवार को मचेगी बाइक तिरंगा यात्रा की धूम

Bike tricolor yatra will be celebrated on Wednesday

बांदा। तिरंगा यात्राओं की मंगलवार को धूम रही। लेकिन बुधवार को तिरंगा रैलियों का बोलबाला होगा। जिला प्रशासन की तीन रैलियों की तैयारियों के बीच सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की बाइक रैली की तैयारी सामने आने से बांदा शहर समेत करीबी ग्राम्य अंचलों के तिरंगामय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। खुरहंड से शुरू होने वाली रैली का रूट चार्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेजकर विधायक द्विवेदी ने पूरा शहर मथकर लोगों के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम की अलख जगाने का निश्चय किया है।

मालुम हो कि बुधवार को प्रशासन की अगुवाई में आयोजित होने वाली तीनों रैलियों की जोरदार तैयारी की गई है। तैयारियों की कमान खुद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने संभाल रखी है। छात्र-छात्राओं समेत 20 हजार लोगों को रैलियों में भागीदार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विशाल तिरंगे और बैंडबाजा आदि से रैलियों में चार चांद लगाने के इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इस सब के बीच सदर विधायक द्विवेदी की बाइक रैली को लेकर युवाओं की तैयारी देखते बनती है। भाजपा समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बाइक रैेली को भव्य बनाने की कवायद में जुटे हैं।


भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने बताया कि बाइक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक द्विवेदी ने खुरहंड स्थित आवास से होगा। द्विवेदी के नेतृत्व में बाइक यात्रा गिरवां, बड़ोखर खुर्द और तिंदवारा गांव होते हुए मेडिकल कालेज, अतर्रा चुंगी, खूंटी चैराहा, जिला परिषद, मर्दननाका, छोटी बाजार, झंडा चैराहा, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी, चैक बाजार, गूलरनाका, छावनी चैराहा, बाकरगंज, स्टेशन तिराहा, पीलीकोठी, कालूकुंआ, महाराणाप्रताप चैक, पुलिस लाइन, जेल रोड, संकटमोचन और जजी चैराहा होते हुए जीआईसी मैदान अंतिम पड़ाव होगा। उक्त पूरे रूट में यातायात व्यवस्था को लेकर विधायक द्विवेदी ने सिटी मजिस्टेªट को जरूरी कदम उठाने को कहा है।

इधर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नरैनी, अतर्रा, कालिंजर, बबेरू, जसपुरा, बड़ोखर और पैलानी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकालीं। यात्राओं में जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी सहभाग किया। नरैनी में सांसद आरके पटेेल, क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा और भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस बीच स्कूलों, कालेजों और विभिन्न महफिलों में भी तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियां नजर आईं। घरों में तिरंगा फहराने को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें