breaking news New

कला संस्कृति के संरक्षण में चंपारण वासी सदैव रहते है तत्पर: डीएम

Champaran residents are always ready to preserve art culture
Highlights दो दिवसीय चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव का डीएम व एसपी ने किया उद्धाटन

मोतिहारी। नगर भवन के मैदान में आयोजित दो दिवसीय चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव 2022 का शुभारंभ हो गया।कोरोना काल के बाद बहुप्रतीक्षित चंपारण महोत्सव का अगाज डीएम सह अध्यक्ष चम्पारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति शीर्षत कपिल अशोक व एसपी डा.कुमार आशीष व अन्य अतिथियो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

मौके पर डीएम ने कहा कि चंपारणवासी कला संस्कृति के संवर्द्धन और संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहते है।जो एक अच्छी बात है।उन्होने कहा कि मानव जीवन को स्वस्थ रखने के साथ एक बेहतर समाज निर्माण में कला की अहम भूमिका होती है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद कलाकारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इसके लिए जल्द ही जिला प्रशासन कलाकारों की सूची तैयार कर पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग को सौंपेगा।

एसपी डा. कुमार आशीष ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमे अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती है।इसे हर स्तर से बढ़ावा मिलना चाहिए।उद्धाटन सत्र के दौरान अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।वही महोत्सव समिति के सचिव डा. अतुल कुमार ने महोत्सव समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मौके पर दीनदयाल उपाध्याय विवि गोरखपुर के कुलपति डा. राजेश सिंह को महर्षि वाल्मीकी सम्मान के रूप में एक लाख का चेक प्रदान किया गया।उन्हे यह सम्मान उच्च शिक्षा प्रबंध के लिए दिया गया।वही आज तक के सुधीर चौधरी को डा.वीरेन्द्र नाथ पांडेय राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

मौके पर मानव रचना शैक्षणिक समूह फरीदाबाद के निदेशक डा. एनसी बाधवा, मानव रचना अंतर्राष्टीय विवि के कुल सचिव आरके अरोड़ा, राज्यपाल के विधि सलाहकार आरके गिरी,उप विकास आयुक्त समीर सौरव,अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा,डा. शम्भुनाथ सिकरिया,डॉ. चंद्रलता झा, डा. स्वास्ति सिन्हा,डा. परवेज अजीज,अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या मे जिले के गणमान्य नागरिक व कला प्रेमी उपस्थित थे।वही कार्यक्रम के दुसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध गायक उस्मान मीर ने शिव तांडव स्रोत,भजन,गजल व कव्वाली तो वही सुप्रसिद्ध गायिका डा.नीतू कुमारी नूतन की लोक गीतो की प्रस्तुति पर देर रात तक श्रोता संगीत के रस में गोता लगाते रहे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें