breaking news New

भोपाल में देसी हांडी फूड फेस्ट 18-19 मार्च को

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में 18 एवं 19 मार्च को "देसी हांडी फूड फेस्ट" का आयोजन किया जा रहा है। "ट्राइबल से ट्रेडिशन तक" थीम पर होने वाले फूड फेस्ट में कोरकू, गोंड, बैगा, भीली और सहरिया जनजातीय समूहों के पारंपरिक फूड के स्टॉल्स लगेंगे। साथ ही श्रीअन्न यानी मोटे अनाज (मिलेट्स) और देसी चौपाटी के भी कई स्टॉल्स होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि  जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित वन्या प्रकाशन इस फेस्ट में पार्टनर है, जिसमें लाइफस्टाइल शॉपिंग का आनंद भी लिया जा सकेगा। इसमें विभिन्न जनजातीय कलाकार अपने हस्तशिल्प के स्टॉल्स भी लगाएंगे। फेस्ट में विभिन्न वर्कशॉप्स का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले दिन कोरकू, भगोरिया, परधौनी और बिरहा जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति होंगी। दूसरे दिन गुदुम, कर्मा, गेड़ी नृत्य और कली बाई की पंडवानी की प्रस्तुति होंगी। फेस्ट में इंडी बैंड परफॉर्मेंस का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। फेस्ट से संबंधित जानकारी के लिए 9340779253 पर संपर्क किया जा सकता है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें