breaking news New

पत्नी से विवाद, पति ने फाँसी लगाकर दी जान

Dispute with wife, husband hangs himself

औरैया। जिले की दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति पत्नी के विवाद के चलते पति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक के परिजनों ने पत्नी व उसके परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी व उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया है।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी प्रकाश बाथम का 28 बर्षीय बेटा अमित कुमार उर्फ दीपू बिजली विभाग में मीटर रीडर था। उसकी शादी छह साल पहले औरैया शहर से हुई थी। उसके एक चार साल की बेटी अनन्या है। घर पर काफी दिनों से पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक पति और पत्नी में अनबन बुजुर्ग मां-बाप को लेकर थी। पत्नी नहीं चाहती थी कि युवक अपने मां बाप को अपने साथ रखे। बताया गया कि कई महींनों से एक घर में दो चूल्हे जल रहे थे। युवक अपने माता पिता के साथ खाना खाता था। बीते चार दिन पहले झगड़ा हुआ तो माता-पिता लखनऊ चले गए। शनिवार की रात में झगड़ा हुआ। उसके बाद रविवार को सुबह अमित का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मृतक के माता-पिता भी आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के माता-पिता ने आरोप लगाया कि रात में उसकी बहू ने अपने परिजनों को बुलाकर अमित की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके परिजन को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें