breaking news New

जम्मू-कश्मीर में 12 मार्च तक हल्की बारिश और शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया

जम्मू । गुलमर्ग सहित ऊपरी इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी हुई जबकि कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में 12 मार्च तक बहुत हल्की बारिश और शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा अगले 24 घंटों में कश्मीर संभाग के अलग.अलग स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश और उपरी इलाकों पर हल्की बर्फ की संभावना के साथ मौसम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 0.6 एमएम बारिश, काजीगुंड में 1.8, पहलगाम में 16, कोकेरनाग में 4.4, गुलमर्ग में 2.4, बहिहाल में 2.8, बटोटे में 3.0, भद्रवाह में 0.3 एमएम जबकि गुलमर्ग में 0.6 सेमी हिमपात दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 6.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात के 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात की तरह ही 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकेरनाग में पिछली रात के 4.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग में पिछली रात के तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पिछली रात को पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में पिछली रात के 13.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 6.0 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 12.0 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें