breaking news New

देश के पूर्व एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बने उत्तरप्रदेश डिफेंस इंड्रस्टियल कारीडोर प्रमुख

Former Air Chief Marshal RKS Bhadauria appointed chief of UPDIC पूर्व एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य मुख्यालय। देश के पूर्व एत्ररचीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को उत्तरप्रदेश डिफेंस इंड्रस्टियल प्रमुख बनाया गया है। राकेश कुमार सिंह भदौरिया को देश की रक्षा सेवा में करीब चार दशक की सेवा का अनुभव भी है।उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने श्री भदौरिया को उनके इस अनुभव को देखते हुए यह निर्णय लिया है।यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने अपने अहम फैसले मे प्रदेश यूपीडीआईसी परियोजना का मुख्य नोडल अधिकारी पूर्व एयरचीफ मार्शल राकेश सिंह भदौरिया को नियुक्त किया है।

 योगी आदित्यनाथ सरकार  ने पूर्व एयर चीफ मार्शल व उत्तर प्रदेश के निवासी आरकेएस भदौरिया को सम्मानजनक पद प्रदान किया है। उनको उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट डिफेंस कारिडोर से योगी सरकार ने सीधे तौर पर जोड़ा दिया है।प्रदेश सरकार ने पिछले साल तीस सितंबर को रिटायर हुए पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को उनके अवकाश वर्षगांठ पर एक तोहफा दिया है।उत्तर प्रदेश श्री भदौरिया को डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर का मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर प्रदेश में एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश में तीन स्थान पर भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की विदेशी निर्भरता को कम करने के लिए भारत सरकार के प्रोत्साहन से उपकरण तथा उनके पुर्जे बनाये जांयेंगे।

 पूर्व एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह (आरकेएस) भदौरिया जब भारतीय वायुसेना प्रमुख थे तो उन्होंने भारतीय एयर फोर्स को स्वदेशी तकनीक पर आत्मनिर्भर बनने पर काफी जोर दिया था उन्हें बहुत बडा दूरदर्शी भी माना जाता है। भारतीय वायु सेना के पूर्व एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को. परम विशिष्ट सेवा पदक तथा अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 भदौरिया की भागीदारी यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास मे आने वाले समय मे मील का पत्थर साबित होगी।श्री भदौरिया अपने वायुसेना के कार्यकाल मे स्वदेशी रक्षा उद्योग का समर्थन करने के साथ ही रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मा निर्भारत का पुरुजोर समर्थन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने मे अहम भूमिका निभा चुके है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें