breaking news New

गुजरात के राज्यपाल की प्राकृतिक कृषि तकनीक को लागू करेगा हरियाणा

Haryana will implement the natural farming techniques of the Governor of Gujarat
Highlights 2238 किसानों ने 5 हजार 906 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती को अपनाया। अगले एक साल में सरकार ने 20 हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती करवाने का लक्ष्य रखा है।

चंडीगढ़। गुजरात के राज्यपाल और कुरुक्षेत्र गुरुकुल के आचार्य देवव्रत की प्राकृतिक खेती तकनीक को अब हरियाणा में लागू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद पर रहते हुए आचार्य वहां के किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक कर चुके हैं। अब वे गुजरात के किसानों को भी प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों से अवगत करवा रहे हैं।
किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए सरकार ने कुरुक्षेत्र गुरुकुल के अलावा करनाल के घरौंडा में प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किए हैं। हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने जींद स्थित हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान के अलावा सिरसा के मंगियाना में तीन और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।
पिछले साल छह हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती शुरू करवाने का टारगेट रखा गया था। 2238 किसानों ने 5 हजार 906 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती को अपनाया। अगले एक साल में सरकार ने 20 हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती करवाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान सिरसा से शुरू होगा। पायलट प्रोजेक्ट कामयाब होने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में लागू किया जाएगा।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें