breaking news New

जनहित मे समाजवादी नेताओं का जेल जाना ही सपा की थाती है

It is the responsibility of SP to go to jail for socialist leaders in public interest

लखनऊ, राज्य मुख्यालय। समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रविदास मेहरोत्रा जैसे नेता जनहित के लिए लगातार जेल जाते रहे है।। यही समाजवादी पार्टी की असली थाती है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का सपना है कि समाज को बाटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर फेंकना है। सपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक फैसला करते हुए बहुजन समाज की ताकत को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। हर स्तर पर त्याग किया। डा अम्बेडकर और लोहिया के सपने को साकार करने की कोशिश की थी। 

समाजवादी लोग बड़ी जीत चाहते थे लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। इसी का नतीजा रहा कि 2022 में समान विचार धारा के लोगो को एक मंच पर लाया गया। सत्ता तो नहीं मिली लेकिन पर वोट प्रतिशत अवश्य बढ़ा। उन्होंने कहा कि सिर्फ समाज वादी पार्टी ही देश व प्रदेश मे साम्प्रदायिक ताकतों को रोक सकती है। उन्होंने समाजवादी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुऐ कहा कि जब भी सत्ता में आयेंगे किसानो के लिए काम करेंगे। सर्व समाज को शिक्षित करेंगे। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने जो काम किया था उससे आगे भाजपा सरकार कुछ नहीं कर पाई है। मेट्रो, नदियों की सफाई आदि का मुद्दा उठाते हुज कहा कि मेरी सरकार ने जिस जगह विकास कार्य रोका आज ओ वंही पडे हुए है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें