breaking news New

अपने खिलाफ बेबुनियाद खबरें चलने से भड़के कुंतल, मीडिया कर्मियों पर निकाली भड़ास

Kuntal got angry due to baseless news running against him, got angry on media personnel

कोलकाता। नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार तृणमूल युवा के पूर्व नेता कुंतल घोष ने अपने खिलाफ संपत्ति से संबंधित बेबुनियाद खबरें चलाए जाने पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के समय जब मीडिया कर्मियों ने उनसे कुछ पूछना चाहा तब वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप लोग बिल्कुल फर्जी लोग हैं। फर्जी खबर चला रहे हैं कि मेरा त्रिपुरा में चाय बागान है गोवा में होटल है। कहां है यह सब? एड्रेस बताइए हमको।
कुंतल को एक बार फिर बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया है। इसी दौरान मीडिया कर्मियों को देखकर उसने कहा कि आप लोग जो भी खबरें चला रहे हैं वह क्रॉस चेक करके चलाइए।
इस मामले में गिरफ्तार एक और तृणमूल नेता शांतनु बनर्जी ने दावा किया है कि नियुक्ति भ्रष्टाचार का सरगना कोई और नहीं बल्कि कुंतल ही है। इसके बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कुंतल ने कहा कि अप्रसांगिक सवालों का कोई जवाब नहीं दूंगा। गिरफ्तारी के 53 दिन बाद पार्टी से निकाले जाने का भी उन्होंने स्वागत किया और कहा कि पार्टी का फैसला सिर झुका कर स्वीकार कर लूंगा।
उल्लेखनीय है कि गत 21 जनवरी को कुंतल घोष को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद से उनके खिलाफ लगातार जांच जारी है। उनकी पत्नी जयश्री से भी पूछताछ हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें