breaking news New

बिहार में बारिश से जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान

Life affected due to rain in Bihar, damage to crops

पटना। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में बरसात से जनजीवन प्रभावित है। रविवार देररात से बारिश हो रही है। आंधी -पानी और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ  फसलों को क्षति हुई है।  पटना व गया के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पांच जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान  भारी बारिश के आसार है। कुछ जगहों पर 30 से 40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चल सकती है।  मधुबनी जिले में मेघ गर्जना, हल्की बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में एक-दो जगह  21 मार्च तक आंधी-पानी की स्थिति बने रहने के आसार हैं।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें