breaking news New

उज्जैन: तिल के उबटन से कराया भगवान महाकाल को स्नान, तिल के पकवानों का लगा भोग

Lord Mahakal was bathed with sesame seeds, enjoyed sesame dishes

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में रविवार को शास्त्रीय मान्यता अनुसार मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से हुई। तड़के चार बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल को तिल के उबटन से स्नान कराया गया। तेज ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए।

तिल के उबटन से स्नान के बाद भांग व सूखे मेवे से दिव्य श्रृंगार कर नवीन वस्त्र व सोने चांदी के आभूषण धारण कराए गए। तिल से बने पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। इधर, मकर संक्रांति पर्व पर मोक्षदायिनी शिप्रा में भी पर्व स्नान चल रहा है। सुबह छह बजे से मोक्षदायिनी शिप्रा में पर्व स्नान की शुरुआत हो गई। देशभर से आने वाले श्रद्धालु शिप्रा नर्मदा के जल से स्नान कर दान-पुण्य कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रहेगी। चिंतामन गणेश, बड़ा गणेश आदि मंदिरों में भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें