breaking news New

मप्र के राज्यपाल आज वितरित करेंगे आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (शुक्रवार) प्रदेश में आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को पं. उद्धवदास मेहता आयुर्वेद सेवा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कावरे उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने दी।
मुकेश मोदी ने बताया कि पुरस्कार समारोह पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद संस्थान भोपाल में शाम 400 बजे होगा। इसमें वर्ष 2017 से वर्ष 2021 तक की अवधि में पुरस्कार के लिए चयनित पांच व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें