breaking news New

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Man arrested for attempting to rape minor girl

बांदा,। जनपद में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पीड़िता के फूफा का ड्राइवर है, जिसके ऊपर फतेहपुर में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त चुन्नू निषाद निवासी ग्राम सिन्धूतारा मजरा जरौली थाना असोथर जनपद फतेहपुर, पीड़िता बच्ची के फूफा का ड्राइवर था। रविवार को खाना खाने पीड़िता के घर आया था, तभी आंगन में बच्ची को पाकर उसने बच्ची को अपने पास बुला लिया तथा अश्लील हरकतें करने लगा। तभी बच्ची की मां वहां आ गई और उनके चिल्लाने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया।

इस संबंध में पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना बिसंडा पर धारा 376 (ड)/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। आज अभियुक्त को बबेरु तिराहा थाना बिसंडा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें