breaking news New

कोई नहीं जानता कितने डूबे, अब तक मिली 11 लाशें

No one knows how many drowned, 11 dead bodies found so far

बांदा। नाव हादसे में डूबने वालों की सही संख्या का जिला प्रशासन को कोई अंदाजा नहीं है। शनिवार को फतेहपुर साइड में आठ लाशें मिलने के बाद बांदा डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि लापता लोगों की संख्या घट बढ़ सकती है। अब तक 11 शव मिल चुके हैं। लापता लोगों की खोज में व्यापक रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच शनिवार को भी माननीयों के मरका पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। यूपी के काबीना मंत्री संजय निषाद ने बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके पटेल के साथ मरका पहुंचकर दुखी परिवारों को ढांढस बंधाया और बचाव कार्यों का जायजा लिया। जबकि बबेरू विधायक विशंभर यादव और पूर्व मंत्री विशंभर निषाद के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधि मंडल ने भी पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


मालूम हो कि बीते गुरुवार को मरका से फतेहपुर के रामनगर कौंहन घाट के लिए रवाना हुई नाव के मझधार में पलटने से 35 लोगों के यमुना नदी में डूबने की आशंका जताई गई है। हालांकि गुरुवार शाम तक तीन शव मिलने के बाद बांदा एसपी अभिनंदन ने 17 लोगों के लापता होने यानी डूबने का अनुमान जताया था। शुक्रवार को बचाव दल कोई शव नहीं खोज पाया। शनिवार को फतेहपुर साइड में आठ लाशें मिलने के बाद डीएम पटेल एसपी अभिनंदन के साथ बांदा में पे्रस से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि अब तक 11 शव मिल चुके हैं। चार व्यक्तियों की अभी भी मिसिंग है। सही मिसिंग को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। तीन मृतकों के परिजनों के खातों में मुआवजे की रकम भेज दी गई है। आज मिले आठ शवों का फतेहपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद उनके परिजनों को भी मुआवजा दिया जाएगा। रेस्क्यू आपरेशन का फोकस फिलहाल फतेहपुर साइड में केंद्रित है।

इस बीच भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर यूपी के मत्स्य मंत्री संजय निषाद, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद पटेल ने मरका पहुंचकर नाव हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे ढांढस बंधाया। शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर मौजूद डीएम पटेल से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। आवश्यक निर्देश भी दिए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, भाजपा नेता अजय पटेल और रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर बबेरू विधायक विशंभर यादव और पूर्व मंत्री विशंभर निषाद की अगुवाई में सपा प्रतिनिधि मंडल ने मरका का दौरा कर दुखी परिवारों को सांत्वना दी। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल ने सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, बांदा नपा अध्यक्ष मोहन साहू, निर्भय पटेल, लवलेश सिंह, राकेश साहू, किरण वर्मा और लवलेश साहू शामिल रहे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें