breaking news New

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री ने किया मां पाटेश्वरी का दर्शन

On the first day of Chaitra Navratri, the Chief Minister visited Maa Pateshwari
Highlights पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश गो-माता को खिलाया गुड़, बच्चों को चॉकलेट

गोंडा। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन- अर्चन किया। मां शैलपुत्री से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। फिर, सीएम गोशाला गए। गायों को गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में मिले बच्चों से बात की और चॉकलेट भी दिया।
पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश
मुख्यमंत्री ने पांच दिन के भीतर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ईश्वर के चरणों में शीश भी झुकाए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव के दर्शन किया था। रविवार को अयोध्या दौरे पर गए योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किया और अब बुधवार को तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई।
मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने यहां लोगों को नवरात्रि व हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत 2080 प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लेकर आये। यही कामना है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें