breaking news New

प्रधानमंत्री मोदी ने नौ साल में असंभव को संभव कर दिखाया : रविकिशन

PM Modi made the impossible possible in nine years: Ravikishan
Highlights नि:स्वार्थ त्यागी व संत हैं मोदी-योगी : रविकिशन

गोरखपुर। रविवार को मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान के तहत गोरखपुर शहर विधानसभा की वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक को सांसद रविकिशन शुक्ल ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ साल में असंभव को संभव कर दिखाया है। दो स्वदेशी कोविड वैक्सीन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत क्या था, और आज क्या है, यह पूरी दुनिया जान रही है। देश में प्रधानमंत्री मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी ने विकास और जनकल्याण का कीर्तिमान स्थापित किया है। कहा कि मोदी व योगी नि:स्वार्थ त्यागी व संत हैं। उनमें जनहित में दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक शशिकांत सिंह व आभार ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी नीलम सोनकर ने किया।
इस अवसर पर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, पूर्व महापौर सीताराम जयसवाल, अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, राधेश्याम श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, चिरंजीव चौरसिया, रमेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें