breaking news New

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन

Sam Curran becomes most expensive player in IPL history

कोच्चि,। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। करन आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा गया था।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

इससे पहले आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस के नाम था, जिन्हें आईपीएल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद युवराज सिंह का नाम है, जिन्हें साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 16 करोड़ रूपये में खरीदा था।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें