breaking news New

सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटालों की होगी जांच: कांग्रेस

Scams of the BJP government will be investigated when the government comes: Congress

यमुनानगर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान राज्य सरकार की नीतियों और महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज जनता सड़कों से लेकर दफ्तरों तक धक्के खाने पर मजबूर है। हमारी सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटालों की जांच होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान गुरुवार को यहां जगाधरी के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उदयभान कांग्रेस के 2 अप्रैल को यमुनानगर में होने वाले "विपक्ष आपके समक्ष" कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे।
प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज जनता सड़कों से लेकर दफ्तरों तक धक्के खाने पर मजबूर है। बुढ़ापा पेंशन के रूप में देवीलाल के समय से बुजुर्गों का सम्मान होता था, इस सरकार ने वो भी छीन लिया है। बीपीएल कार्ड से लाखों लोगों के नाम काट दिए गए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर जनता को इन सभी परेशानियों से मुक्त कर दिया जाएगा और राज्य सरकार में चल रहे घोटालों की जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता पिछले नौ बरस से भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई अपनी चरम पर है। कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर हरियाणा नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 1 लाख 82 हजार पद खाली पड़े है। आज प्रदेश में पैदा होने वाला बच्चा 1 लाख 18 हजार रुपये कर्ज के साथ पैदा होता है।  
उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गौतम अडानी को हर तरह से लूटने की छूट दे रखी है। प्रदेश में एक हजार चार सौ 40 मेगावाट बिजली के लिए हुड्डा सरकार ने सन 2035 तक का 2 रुपये 94 पैसे प्रति यूनिट का करार किया था। लेकिन करार जारी ना रखने पर खट्टर सरकार ने उस पर कोई जुर्माना नही लगाया। प्रदेश को सात रुपये और 11 रुपये के दाम से बिजली खरीदनी पड़ी। जिससे प्रदेश को एक हजार एक सौ 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी भी उपस्थित थे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें