breaking news New

फिल्म जवान का प्रोमो वीडियो जारी, शाहरुख खान के दिखे अनेक चेहरे

Shah Rukh Khan"s upcoming film Jawan promo video is out

शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद फिल्म पठान के जरिए वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्म जवान का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब इस बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें शाहरुख के अनेक चेहरे देखने को मिल रहे हैं।गौरतलब है कि जवान का ट्रेलर बहुत जल्द जारी किया जाएगा।

शाहरुख ने एक्स पर जवान का प्रोमो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ये तो शुरुआत है। न्याय के अनेक चेहरे। ये तीर है।।। अभी ढाल बाकी है।।। ये अंत है अभी काल बाकी है।।।ये मांगता है मौत से कुछ।।।अभी जवाब बाकी है।

शाहरुख खान की जवान को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। इसके साथ ही इसमें 7 बदलाव किए हैं। कुछ सीन को हटाने और कुछ डायलॉग बदलने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड की तरफ से जवान को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके सेंसर बोर्ड के रिस्पॉन्स के बारे में बताया हैं। उन्होंने ट्वीट किया-जवान सेंसर डन। सोर्सेज के मुताबिक फिल्मों में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले मूमेंट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जवान को सेंसर की टीम की तरफ से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर सुनामी का इंतजार करिए।

शाहरुख खान की जवान में सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने के लिए भी कहा है। इसमें 7 मेजर कट लगे हैं। साथ ही उंगली करना जैसे कुछ डायलॉग्स को बदलने के लिए कहा गया है।

जवान का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था उसके बाद से इसे लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर में शाहरुख खान का लुक देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। शाहरुख खान और नयनतारा का रोमांस भी फिल्म में देखने को मिलेगा।

जवान की बात करें तो इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस भी है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें