सीतापुर। कानपुर देहात कांड पर सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि अगर अवैध कब्जा था, तो तहसीलदार और एसडीएम के न्यायालय में मामला चलना चाहिए था। जिस बुलडोजर के नाम पर भाजपा ने तालियां पिटवाईं, अब उसी की वजह से अपनी खोपड़ी पिटवाएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सीतापुर में भाजपा और बाबा के बुलडोजर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। धर्म और जाति में जनता को भटकना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के विधानसभा चुनाव में जिस बुलडोजर के नाम पर तालियां पिटवाई थीं,उसी पर अपनी खोपड़ी भी पिटावाएंगे।सीतापुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा नेता शिवपाल यादव ने पूर्व विधायक राकेश राठौर के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। यहीं पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले नौ साल में केवल झूठ बोला है और देश प्रदेश की जनता को भटकाने का काम किया है।भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह धर्म निरपेक्ष देश है और हम लोग संविधान में आस्था रखते हैं। देश संविधान के हिसाब से चलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि हम इन चक्करों में पड़ने वाले नहीं हैं। भाजपा के लोग जनता को भटकना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी विचारधारा के लोगों को एकत्र किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर सपा गांव गांव भेजेगी, क्योंकि भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की समस्या चरम पर है।कानपुर देहात कांड पर सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि अगर अवैध कब्जा था, तो तहसीलदार और एसडीएम के न्यायालय में मामला चलना चाहिए था। जिस बुलडोजर के नाम पर भाजपा ने तालियां पिटवाईं, अब उसी की वजह से अपनी खोपड़ी पिटवाएंगे। अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। झूठे मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं। सभी संस्थाओं पर भाजपा अपना कब्जा करना चाहती है।
सीतापुर आये शिवपाल यादव ने योगी पर बोला तीखा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन