गांव के अखाड़े में सजा दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच

बंथर में कुश्ती मुकाबलों का आयोजन, अविचल शुक्ला की टीम ने पहुंचकर पहलवानों का बढ़ाया उत्साह
उन्नाव। ग्रामीण अंचलों में कुश्ती की पारंपरिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से सिकंदरपुर कर्ण विकासखंड के बंथर गांव में दंगल का आयोजन किया गया। गांव में सजे अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे को चुनौती देते हुए दमखम दिखाया। जोरदार मुकाबलों और पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। हर मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
दंगल में भाजपा नेता अविचल शुक्ला की ओर से उनकी टीम के सदस्य सुभाष चंद्र सोमा शुक्ला अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने अखाड़े में उतरे पहलवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही आयोजन समिति को सहयोग राशि भी प्रदान की।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाले पारंपरिक खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। कुश्ती जैसे खेलों से युवाओं में अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास होता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलती है।
दंगल में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। आयोजकों ने भी कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।
इस मौके पर अविचल शुक्ला टीम के चंद्र प्रकाश सविता, देवेंद्र सिंह, अनुराग पांडेय भोले सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं दंगल समिति की ओर से स्वयं प्रकाश श्रीवास्तव, कल्लू सिंह, दिनेश लोधी, विनीत पासवान, गणेश लोधी और संजय अवस्थी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

संविधान की ताकत से मजबूत लोकतंत्र, जागरूक नागरिक ही सबसे बड़ी शक्ति- मीना जोशी

संविधान दिवस पर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के...

उन्नाव में तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

उन्नाव। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों...

सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रयास रंग लाए, महापुरुषों और वीरांगनाओं के स्मृति स्थलों का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, विधानसभा...

Related Articles