शहर के सिंधी कालोनी स्थित सिंधी गुरुद्वारे में परिवार संग कथा सुनने पहुंचे लोग
गुरुद्वारे में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भीड़
मऊ। गुरुनानक देव के जन्म जयंती को मंगलवार को सिंधी समाज के लोगों ने पवित्र व प्रकाश पर्व के रूप में मनाया। शहर के सिंधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में समाज के लोग सपरिवार एकत्रित होकर सत्यनारायण व्रत की कथा सुने, आरती किए व गुरुनानक देव की कथाएं सुनी। गुरुद्वारे में पहुंचे सिंधी समाज की महिलाओं ने पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब पर चादर चढ़ाई, प्रसाद चढ़ाई तथा परिवार संग गुरुनानक देव के अमृत वचनों को सुना। गुरुद्वारे के महंत गुरु मान सिंह व कृष्णा महाराज ने परिसर में मौजूद भक्तों को अमत वचनों का रसपान कराया। इसके पश्चात सिंधी धर्मशाले में आयोजित भव्य भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए समाज सहित आस-पास के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महंथ गुरुमान सिंह ने बताया गुरु नानक देव का समाज द्वारा विगत आठ दशकों से पूजन-अर्चन किया जा रहा है। सायंकाल गुरुद्वारे में दीप प्रज्जवलित कर प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। बताया कि गुरु नानक देव ने हमें सदैव सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दिया है। हमें उनकी कथा को सुन उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए, दीन दुखियों की मदद करना चाहिए।इसमें अशोक तानवानी, दिलीप रतवानी, अशोक रतवानी, किशन चंद, ओम प्रकाश खुशवानी, सतराम दास, किशन चंद, अमित तानवानी, रवि सिन्धी सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।
गुरुनानक देव के जन्म जयंती पर सुनी कथा, किया भंडारा


