ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात रहमतगंज के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक समय रहते बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर मोहान की ओर से अजगैन जा रहा था। इसी दौरान रहमतगंज के समीप सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के चलते कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
कोतवाली प्रभारी अजगैन सुरेश सिंह ने बताया कि कार लखनऊ के मटियारी स्थित सुरेंद्र नगर निवासी अनिल सिंह पुत्र शिवराज सिंह की है। जबकि ट्रैक्टर अजगैन निवासी शिवम चला रहा था। दोनों चालक सुरक्षित हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles