breaking news New

उन्नाव नगर पालिका की तानाशाही: सड़क निर्माण के दौरान दोमुही राजनीति, विरोधियों का गिराया अपनों को बचाया

Two-sided politics during road construction
Highlights 5 दिन बीतने के बाद भी नहीं हट सका अतिक्रमण, नगर पालिका की दोमुही राजनीति लोगों पर पड़ रही है भारी न्याय न मिलने पर साथियों संग पत्रकार बैठा था धरने पर, सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटवा कर नाली बनाने के लिए थे लिखित आदेश,

उन्नाव। सदर नगर पालिका की राजनीति विद्वेष भावना से युक्त कार्यशैली निरीह जनता पर भारी पड़ रही है।  क्षेत्रीय सभासद अपनी दबंगई के दम पर लोगों के चबूतरे गिरवा रहे हैं। तो दूसरी तरफ राजनीतिक संरक्षण में चबूतरे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर वार्ड संख्या 3 आदर्श नगर में नगर पालिका सदर अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान कमलेश का चबूतरा तोड़ कर नाली बना दी गई। जबकि प्रभावशाली दबंग सतेन्द्र मिश्रा का चबूतरा नहीं तोड़ा जाता है। इस सवाल का जवाब जिम्मेदारों को देना चाहिए लेकिन नहीं दे रहे हैं, वजह क्या है...?    वहीं दूसरी तरफ सदर नगर पालिका अंतर्गत गांधीनगर वार्ड संख्या 24  में भी नगर पालिका से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। गांधीनगर निवासी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि राजनीतिक, द्वेषभावना और षड्यंत्र के चलते मेरे चबूतरे को तोड़ दिया गया। वायरल वीडियो में पीड़ित ने अपनी बात रखी है। पीड़ित का आरोप है कि सड़क निर्माण होने के बाद उसके चबूतरे को तोड़ा गया। जबकि आदर्श नगर में सड़क निर्माण के दौरान तमाम शिकायती पत्र देने के बाद भी चबूतरे को ना तोड़ा जाना राजनीतिक द्वेष भावना को साफ-साफ प्रदर्शित कर रहा है।  वार्ड 3 निवासी पत्रकार के घर के सामने चबूतरा तोड़कर नाली बना दी जाती है वहीं आगे नाली का निर्माण न होने से शासन की स्वच्छता अभियान को कैसे साकार किया जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान जब नाली नहीं बनेगी तो पानी का निकास कैसे संभव हो पाएगा...? 

सिटी मजिस्ट्रेट के लिखित आदेश के बाद नहीं हटा अतिक्रमण, नगर पालिका की धांधली


31 जनवरी को जिलाधिकारी को सूचना देने के बाद अपने साथियों के साथ पत्रकार ने धरने पर बैठकर इसका विरोध किया था। मामले को संज्ञान में लेकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने धरना स्थल पर पहुंचकर पत्रकारों को समझने का प्रयास किया था। किंतु अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद ही पत्रकारों ने धरने से हटने की बात कही। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट में लिखित आदेश करते हुए 24 घंटे के अंदर अवैध कब्जा हटाकर नाली निर्माण करने का आदेश जारी किया था। किंतु आज 5 दिन बीतने के बाद भी अवैध अतिक्रमण हटाकर नाली का निर्माण नहीं किया गया है। 

प्रभावशाली दबंग प्रशासनिक अफसर और माननीय पर पड़ा भारी


31 जनवरी को जब पत्रकार धरने पर बैठे थे तो मौके पर जाकर लिखित आश्वासन दिया गया था। कि 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। किंतु विपक्षी दबंग कितना प्रभावशाली है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज 5 दिन बीतने के बाद भी अवैध अतिक्रमण हटाकर नाली नहीं बनाई जा सकी है।

पत्रकार को फसाने का षड्यंत्र


राजनीतिक व कुछ अन्य ताकतवर लोगों का संरक्षण प्राप्त कर दबंग तरह तरह से षड्यंत्र रचकर पत्रकार को फसाने का प्रयास कर रहा हैं।  जिस बात को लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म, ट्विटर, व्हाट्सएप्प ग्रुपों पर लगातार चल रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार प्रशासन मौन है। जिससे दबंग के हौसले बुलंद है।

माननीय होता है जनता का राजा.. सभी के साथ करना चाहिए सामान्य व्यवहार


कहीं चुनावी राजनीति को लेकर तो ऐसा नहीं हो रहा है की चुनाव में विरोध करने वाले लोगों के चबूतरे तोड़े और बचाए जा रहे हैं। अगर वास्तव में ऐसा हो रहा है, तो यह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। लोकतंत्र की आजादी सभी को है। कोई कहीं भी किसी के साथ उठ बैठ कर सकता है, किसी को भी वोट दे सकता है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस तरह की गंदी राजनीति नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के दौरान सभी को एक नजर से देखना चाहिए। क्योंकि जनप्रतिनिधि को हम आम इंसान जब नेता चुनते हैं तो वह हमारा राजा हो जाता है। और राजा को अपनी जनता के लिए एक समान न्याय करने का विचार रखना चाहिए जिससे समाज में वयमनुष्यता न फैलने पाए।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें