37 स्वास्थ्य शिविरों में 20,307 मरीजों की हुई जांच, बांटी गईं दवाएं

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के दूसरे दिन गैसड़ी, पचपेड़वा, शिवपुरा और तुलसीपुर में लगे शिविर, मंगलवार को देवीपाटन मंदिर में होगा मेगा शिविर
बलरामपुर। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के दूसरे दिन सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर 37 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें कुल 20,307 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं दी गईं। शिविरों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। गर्भवती महिलाओं के साथ मधुमेह और रक्तचाप के मरीजों की भी जांच की गई।शिविर गैसड़ी, पचपेड़वा, शिवपुरा और तुलसीपुर विकासखंडों के विभिन्न गांवों में अलग-अलग समय पर आयोजित किए गए। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, अवध प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, गंगा सिंह, डॉ. ओएन पांडेय, अजिताभ दुबे, विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला प्रचारक जितेंद्र, नीलमणि शुक्ला, विकास कांत पांडेय, सचिव डॉ. विकल्प मिश्रा और जसवंत यादव ने शिविरों का दौरा किया।
टीम ने लालनगर, सिपहिया, गैसड़ी, जरवा, सकरा और सकरी सहित कई स्थानों पर पहुंचकर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं। रिसर्च टीम की डॉ. रिया और डॉ. शालिनी ने मरीजों का विवरण जुटाया।नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के प्रांत सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि यात्रा के तहत मंगलवार को आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। इसमें हृदय रोग, नाक-कान-गला, नेत्र, पेट रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, फिजिशियन, सर्जरी, दंत रोग, बाल रोग और एंडोक्राइनोलॉजी के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष डॉ. शरद सिंह और जिला सचिव डॉ. विकल्प मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को श्री देवीपाटन मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निशुल्क परामर्श और उपचार देंगे। यात्रा के संचालन में यात्रा संचालक रामगोपाल शुक्ला का योगदान रहा।

Hot this week

मेडिकल प्राचार्य को हटाए जाने को लेकर एबीवीपी ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

तानाशाह प्राचार्य के कारनामो से कराया अवगतउरई। नर्सिंग के...

हरिद्वार के राहुल पहलवान ने शनि पहलवान नई दिल्ली को कलाजंग दांव लगाकर चारों खाने किया चित

बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत बड़ागांव में आयोजित विशाल दंगल...

गुरुनानक देव के जन्म जयंती पर सुनी कथा, किया भंडारा

शहर के सिंधी कालोनी स्थित सिंधी गुरुद्वारे में परिवार...

पोस्टर बनाकर अभिभावकों को स्व जनगणना के लिए किया जागरूक

इमिलिया गांव में बच्चों और शिक्षकों ने चलाया जागरूकता...

Related Articles