इलाज कराने आए थे या रील बनाने? सीएचसी के लेबर रूम तक पहुंचा कैमरा, निगरानी व्यवस्था कटघरे में

4-5 वीडियो वायरल, भर्ती वार्ड और प्रसव कक्ष की शूटिंग से मरीजों की निजता पर सवाल, राहुल जयकर का नाम चर्चा में
नवाबगंज उन्नाव। सरकारी अस्पताल इलाज का केंद्र हैं या सोशल मीडिया पर रील बनाने का ठिकाना। नवाबगंज सीएचसी के चार-पांच वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कथित तौर पर वीडियो बनाने वालों के कैमरे भर्ती वार्ड से लेकर लेबर रूम तक पहुंच गए। ऐसे में सवाल है कि प्रसूता और मरीजों की निजता की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।
वीडियो शूटिंग के मामले में राहुल जयकार का नाम सामने आ रहा है। खुद को उसका मामा बताने वाले एक परिजन ने भी अस्पताल परिसर की नालियों और शौचालय तक के वीडियो बनाए। अस्पताल की गंदगी उजागर करना जनहित हो सकता है, लेकिन संवेदनशील चिकित्सा कक्षों में बिना अनुमति कैमरा पहुंचना गंभीर मामला है।
हैरानी यह भी है कि परिसर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और चिकित्सा स्टाफ की मौजूदगी के बावजूद शूटिंग कैसे होती रही? क्या अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी? क्या प्रसूता और अन्य मरीजों की सहमति ली गई थी।
बताया जा रहा है कि राहुल जयकार के खिलाफ पूर्व में भी रीलबाजी और गाली-गलौज वाले वीडियो के मामले में अजगैन कोतवाली पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इसकी आधिकारिक पुष्टि भी जांच का विषय है।
स्वास्थ्य विभाग से सवाल है कि लेबर रूम तक कैमरा पहुंचने की अनुमति किसने दी। मरीजों की निजता से खिलवाड़ पर कौन जिम्मेदार है। अब जरूरत सिर्फ जांच के आश्वासन की नहीं, बल्कि शूटिंग की परिस्थितियों और अस्पताल प्रशासन की भूमिका तय कर जवाबदेही सुनिश्चित करने की है।

Hot this week

9709 प्रजाति का गन्ना न लेने पर किसानों का धरना

लखीमपुर-खीरी। खम्भारखेड़ा चीनी मिल में गन्ना खरीद को लेकर...

किसान दिवस में प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार...

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां

जयप्रभा ग्राम में हेलीपैड से लेकर कथा स्थल तक...

अक्षय नवमी पर झाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओ ने की परिक्रमा

राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों ने मोहा मन,...

शिया अस्मिता संहार की सुन्नी दृष्टि

आचार्य श्रीहरिशिया मुस्लिम अस्मिता संहार की सुन्नी-बहरीन दृष्टि को...

Related Articles