प्राचार्य और विद्यार्थी परिषद नेता के बीच तीखी बहस के बाद रणक्षेत्र बना उरई का मेडिकल कॉलेज

विभाग संगठन मंत्री सहित तीन घायल, कोतवाल भी हुए चुटहिल
उरई, जालौन।
राजकीय मेडिकल कालेज के नर्सिंग के ढाई दर्जन छात्रों के एक साथ फैल होने और उनको पास करवाने के नाम पर आर्थिक शोषण के आरोपो को लेकर आज विद्यार्थी परिषद के पदधिकारी व कार्यकर्ता मेडिकल प्राचार्य से मिलने उनके कक्ष में गए।जहां पर प्राचार्य और विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। हालांकि इस दौरान एक दरोगा जी और कुछ सिपाही मूर्क़ दर्शक की तरह खड़े रहे।दोनो पक्षो के बीच एक दूसरे को देख लेने की धमकी के बाद जब कार्यकर्ता नीचे पहुचे तभी सैकड़ो की संख्या में मेडिकल छात्रों ने विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को घेर लिया। आरोप तो यह है कि मेडिकल छात्र हांथो में ब्लेड लिए थे और हमला बोल दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव भी किया लेकिन हिंसक हो चुके मेडिकल छात्रों ने शहर कोतवाल और उनके हमराहियों को भी नही बक्शा। इस हिंसक घटना में विभाग संगठन मंत्री सहित दो अन्य पदाधिकारी घायल हो गए।बमुश्किल कोतबाल और सिपाहियों ने पीटे जा रहे पदाधिकारियों को बचाया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मेडिकल कॉलेज पंहुचा और स्थति को नियंत्रण किया दूसरी तरह विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों संग हुई मारपीट की खबर सुनकर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता कोतबाली पहुँच गए। मामले की गंभीरता देखते हुए कोतबाल ने घायल कार्यकर्ताओ का मेडिकल करवाया। दूसरी तरह डॉक्टरों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आलाधिकारियों से घटना को लेकर परिषद के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए।साथ ही तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।मेडिकल छात्रों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की खबर सुनकर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर भी कोतबाली पहुँचे और हिंसक हुए मेडिकल छात्रों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की बात कही

आखिर किसके इशारों पर मेडिकल छात्रों ने की मारपीट
प्राचार्य कक्ष में हुई तीखी बहस और देख लेने की धमकी के बाद परिषद के लोग कक्ष से बाहर आ गए।नीचे हाल में पहुँचे ही थे कि अचानक से मेडिकल छात्रों का समूह एवीवीपी कार्यकर्ताओ पर टूट पड़ा।और दौड़ा दोड़ा कर पीटा।बमुश्किल शहर कोतबाल ने पिट रहे कार्यकर्तों को बचाया।अब सबाल यह उठता है जब परिषद के लोग जाने लगे थे तो किसके इशारों पर मेडिकल छात्रों की भीड़ बापिस जा रहे परिषद के लोगो पर टूट पड़ी।अगर पुलिस बीच बचाव न करती तो घटना और भी ज्यादा गंभीर हो सकती थी।

विवादों में रहा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य त्रिवेदी का कार्यकाल, आये दिन हो रही हिंसक घटनाओं से जनता भयभीत

2 जुलाई 2024 से ही मेडिकल कॉलेज में ग्रहण लगना शुरू हो गया था।अपने सवा दो साल के कार्यकाल में जिले भर में केबल मेडिकल कॉलेज ही चर्चाओ में रहा।मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी के आते ही गुटबाजी शुरू हो गई। साथ ही मरीजों, तीमारदारों, व्यापारियों, भाजपा नेताओं संग अभद्रता और मारपीट की घटनाओं में अचानक से इजाफा होने लगा। कॉलेज प्राचार्य इन सबको रोक पाने में असफल साबित रहे।प्राचार्य के कार्यकाल के पिछले पन्ने पलटे तो मेडिकल कॉलेज परिवार में ही काफी कुछ हुआ जिसने कुछ चर्चित घटनाएं मेडिकल कॉलेज में बदनुमा धब्बा बनी

1- नर्सिंग छात्र और मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट, ओपीडी ठप्प
2- नर्सिंग कॉलेज में क्रिसमस मनाने पर विवाद की स्थति,जांच कमेटी में प्राचार्य,उप प्राचार्य को हटाया गया
3- प्राचार्य के चहेते बाबू पर पेरामेडिकल के छात्रों को पास कराने के नाम पर रुपये लेने का आरोप,जांच के बाद बाबू को हटाया गया।
4- प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य के विश्वासपात्र लोगो पर शराब पीकर बैठने का आरोप,जिसके बाद बैठक में आई कमी
5- व्यापारी नेता और भाजपा के पूर्व सभासद के ऊपर छात्रों और डॉक्टरों का जानलेवा हमला,विरोध में उरई बंद रहा
6- छात्रों ने सीनियरों पर रैगिंग का आरोप लगाया,रैगिंग का वीडियो बायरल के बाद हड़कंप,दंडित किये गए सीनियर
7- एक विभाग के विभागाध्यक्ष पर विभाग की ही छात्रा संग यौन शोषण का आरोप
8- एक फार्मासिस्ट पर वित्तीय अनियमितता का आरोप,दवाइयों के नाम पर खेल
9- मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला संग वार्ड व्याय पर छेड़खानी का आरोप,बर्खास्त
10- जन ओषधि केंद्र में जेनेरिक दवाइयों की जगह ब्रांडेड दवाइया बेचने का आरोप
11- मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर छात्रों के स्टडी रूम पर ताला डालने का आरोप
ऐसे कई मामले है जिसको लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज हमेसा चर्चाओ में रहा है।मेडिकल प्राचार्य की सुस्त और आरोपो से घिरी कार्यप्रणाली चर्चाओ में है।

कोतवाल का टूटा चश्मा, हांथो में आई चोट
पूरी घटना को लेकर उरई कोतबाल भी सहमे सहमे नजर आए।कोतबाल आनंद सिंह ने स्वीकार किया कि परिषद के कार्यकर्ताओं ने बरैया के छते में हाँथ डालने का काम किया।क्योकि मौजूद समय मे 700 छात्र है और हम पुलिस वालों की संख्या भी 15 के आस पास थी।बमुश्किल परिषद के छात्रों और पदाधिकारियों को बचाया गया।इस घटना में कोतबाल साहब का चश्मा भी टूट गया और हाँथो में चोट आई।
एक बात तो साफ हो गई कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों और डॉक्टरों से पार पाना अब किसी के वश की बात नही।

हर दिन आक्रामक होते जा रहे डॉक्टर और मेडिकल छात्र
मेडिकल कॉलेज में मारपीट की यह पहली घटना नही है।भाजपा नेताओं,व्यपारियो,तीमारदारों,मरीजों के संग तो आये दिन मारपीट की घटना होती है।आज सत्ताधारी पार्टी के छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद के नेता और कार्यकर्ता अराजक बन चुके मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के शिकार हो गए।बायरल वीडियो में साफ दिख रहा है ।की किस तरह सत्ताधारी पार्टी की छात्र विंग को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।।बचाने आई खकी को भी मेडिकल के छात्रों और डॉक्टरों ने नही छोड़ा

खाकी न बचाती तो खून से सरोबार हो जाते
विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के लिए उरई कोतबाल आनंद सिंह देवदूत बनकर आये।एक तरफ सैकड़ो की संख्या में डॉक्टर और छात्र हिंसक रूप में थे तो दूसरी तरह खाकी विद्यार्थी परिषद के मुट्ठी भर लोगो को बचाने में जुटी हुई थी।मेडिकल छात्र इतने हिंसक थे की उन्होंने उरई कोतबाल और हमराहियों को भी नही बक्शा। साहब के हांथो में चोट है साथ ही चश्मा टूट गया।

छावनी बना मेडिकल कॉलेज
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओ और मेडिकल कॉलेज के छात्रों ओर डॉक्टरों के बीच हुई हिंसक मारपीट के बाद प्रसाशन ने सुरक्षा की दृष्टि एक बटालियन पीएसी की तैनाती कर दी है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी मेडिकल पहुचकर स्थति पर नजर बनाए हुए है

फैल छात्रों की दोबारा कॉपी जंचवाने पर अड़ा था परिषद
एक साथ नर्सिंग के 32 छात्रों के फैल को लेकर परिषद के कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज पहुचे। जहाँ पर प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी से बहस हुई।परिषद के लोगो ने कहा कि आप कॉपी दोबरा जंचवाने के लिए विश्विद्यालय फॉरवर्ड कर दे।जिस पर प्राचार्य भड़क उठे और कहा कि डीएम से करवाओ।प्राचार्य के अनुचित जबाब पर कार्यकर्ताओं और प्राचार्य के बीच जमकर हॉट टॉक हुई।और यही बहस बाद में मारपीट में बदल गई।

पहले से ही तकरार चल रही थी प्राचार्य और परिषद में
कुछ समय पहले परिषद का सम्मेलन हुआ था सम्मेलन के परिषद के लोग मेडिकल कॉलेज में बने ऑडिटोरियम में सम्मेलन करवाने के लिए प्राचार्य के पास गए थे।लेकिन प्राचार्य ने दो टूक मना कर दिया था।बाद में डीएम के पास भी गए थे लेकिन बात नही बनी।यह खुन्नस भी बबाल की जड़ बनी।परिषद के टारगेट पर पहले से ही मेडिकल के प्राचार्य थे।परिषद के लोगो को तब और जलालत झेलनी पड़ी एक अन्य कार्यक्रम को लेकर आयोजक को प्राचार्य ने अनुमति दे दी थी।जो कि परिषद के नेताओ को नागवार गुजरी।

Hot this week

जातीय सियासत पर अविचल का प्रहार, बोले- अगड़ा-पिछड़ा छोड़ो, भगवा और तिरंगे के नीचे एकजुट हो

उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में...

कलियुग में प्रभु नाम का सुमिरन ही मोक्ष का आधार- आचार्य ज्ञानेश

कुटी बीर बाबा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय...

सीएचओ को परिवार नियोजन और टीबी जागरूकता कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी में गुरुवार को क्षेत्र...

Related Articles