शिव का ज्ञान जीवन को सकारात्मक ऊर्जा देने का मार्ग- राघवाचार्य

कुटी बीर बाबा में सातवें दिन रामकथा, शिवपुराण के प्रसंगों से श्रद्धालुओं को दिया अहंकार त्यागने का दिया संदेश
असोहा, उन्नाव। शिव का ज्ञान केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण जीवन को सही दिशा देने और आंतरिक चेतना जागृत करने का मार्ग है। यह विचार नैमिष धाम से आए कथावाचक राघवाचार्य ने क्षेत्र के कुटी बीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित 11वें हनुमत रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत संत सम्मेलन के सातवें दिन रामकथा के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने शिवपुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव का संदेश हमें बाहरी सुखों में उलझने के बजाय अपने भीतर झांकने और वास्तविक ऊर्जा को पहचानने की प्रेरणा देता है। समुद्र मंथन से निकले विष को भगवान शिव ने कंठ में धारण कर लिया था। इसी तरह मनुष्य को भी जीवन की नकारात्मकता को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का प्रयास करना चाहिए।
कथावाचक ने कुबेर और बाल गणेश का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है। धन और वैभव प्राप्त होने पर भी व्यक्ति को विनम्रता नहीं छोड़नी चाहिए। कथा के दौरान उत्तम चंद्र लोधी, योगेंद्र द्विवेदी, सूरज सिंह, वनिकांत द्विवेदी, शिवम तिवारी, राजकुमार मिश्र, मनोज त्रिपाठी और रजनीकांत बाजपेई सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कुटी बीर बाबा मंदिर में तीन दर्जन गौपालकों का किया सम्मान, गौवंश संरक्षण का दिया संदेश
गाय सनातन धर्म की रीढ़ है। गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। यह बात गौसेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमाकांत उपाध्याय ने क्षेत्र के अजयपुर स्थित कुटी बीर बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
हनुमत रुद्र महायज्ञ में पहुंचे राज्यमंत्री ने बाबा के दर्शन के बाद गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। गौवंश का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का भी नैतिक दायित्व है। सरकार निराश्रित गोवंश के लिए गौशालाओं के माध्यम से चारा, पानी और उपचार की व्यवस्था कर रही है।इस दौरान क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गौपालकों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता संजय शुक्ल ने राज्यमंत्री को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर बेगेश्वर यादव, अशोक तिवारी, सुशील शुक्ल, तुलसी सविता, अनिल राजपूत, राजू लोधी, त्रिभुवन त्रिपाठी, रोहित शुक्ल, आकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

9709 प्रजाति का गन्ना न लेने पर किसानों का धरना

लखीमपुर-खीरी। खम्भारखेड़ा चीनी मिल में गन्ना खरीद को लेकर...

किसान दिवस में प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार...

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां

जयप्रभा ग्राम में हेलीपैड से लेकर कथा स्थल तक...

अक्षय नवमी पर झाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओ ने की परिक्रमा

राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों ने मोहा मन,...

शिया अस्मिता संहार की सुन्नी दृष्टि

आचार्य श्रीहरिशिया मुस्लिम अस्मिता संहार की सुन्नी-बहरीन दृष्टि को...

Related Articles