किसान दिवस में प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने अधिकारियों, प्रगतिशील कृषकों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों का स्वागत किया और स्व जनगणना से संबंधित पंपलेट वितरित किए। उन्होंने सभी कृषकों से स्व जनगणना में सहभागिता करने की अपील की। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में उर्वरक व रबी बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने कृषकों से संवाद कर उनकी कृषि क्रियाओं की जानकारी ली और अपनी भूमि के एक हिस्से में प्राकृतिक अथवा जैविक खेती अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष काफी कमी आई है। सतत निगरानी रखने और घटना होने पर जुर्माने सहित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा 100 से अधिक कृषक उपस्थित रहे।

Hot this week

9709 प्रजाति का गन्ना न लेने पर किसानों का धरना

लखीमपुर-खीरी। खम्भारखेड़ा चीनी मिल में गन्ना खरीद को लेकर...

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां

जयप्रभा ग्राम में हेलीपैड से लेकर कथा स्थल तक...

अक्षय नवमी पर झाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओ ने की परिक्रमा

राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों ने मोहा मन,...

शिया अस्मिता संहार की सुन्नी दृष्टि

आचार्य श्रीहरिशिया मुस्लिम अस्मिता संहार की सुन्नी-बहरीन दृष्टि को...

Related Articles