शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के भगवतीगंज मोहल्ले से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की मां ने अज्ञात व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।भगवतीगंज निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह धर्मपुर स्थित मुस्कान आटा मिल में काम करती हैं। 16 नवंबर को सुबह करीब सात बजे काम पर गई थीं। शाम को घर लौटीं तो उनकी 19 वर्षीय बेटी पल्लवी घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने 19 नवंबर को मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles