इटई मैदा चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पेराई सत्र का शुभारंभ

सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले 12 किसान सम्मानित, मिल प्रबंधन ने किसानों से अपनी मिल को गन्ना देने की अपील की
बलरामपुर। इटई मैदा चीनी मिल में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। डोंगे में गन्ना डालकर पेराई कार्य की शुरुआत हुई। इस मौके पर सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि रणबीर सिंह (रन्नू), उतरौला समिति के चेयरमैन तोताराम वर्मा, सहकारी गन्ना विकास समिति चेयरमैन संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद सिंह, समिति के सचिव एवं वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र सिंह, संबंधित समितियों के संचालक, चीनी मिल के इकाई प्रमुख श्याम सिंह, महाप्रबंधक गन्ना दिनेश शर्मा सहित विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

पेराई सत्र 2026-27 में चीनी मिल गेट पर सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले सात किसानों मंगलेश्वर प्रसाद पांडेय, कृष्ण गोपाल, रमेश कुमार, आज्ञा राम, मोहम्मद इलियास, दुर्गा प्रसाद और वारिस अली को सम्मानित किया गया। वहीं, क्रय केंद्रों पर सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले पांच किसानों रामफेर, बद्रीनाथ, रवि भारती, बाबूराम और सफी उल्ला को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इकाई प्रमुख श्याम सिंह ने किसानों से अपील की कि वे अपना समस्त आपूर्तियोग्य गन्ना इटई मैदा चीनी मिल को ही दें। इससे मिल को पेराई क्षमता के अनुरूप गन्ना उपलब्ध होगा और मिल मार्च के अंत तक संचालित हो सकेगी। इससे गन्ना मूल्य भुगतान में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समय से पेराई सत्र शुरू होने से किसान पेड़ी गन्ने की आपूर्ति कर गेहूं, सरसों सहित रबी की अन्य फसलों की बुवाई समय से कर सकेंगे।

Hot this week

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles