नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर किया जागरूक- धौरहरा के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और युवाओं को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा में आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरा युवा भारत, लखीमपुर खीरी की ओर से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गोपाल शंकर अवस्थी, थानाध्यक्ष राहुल कुमार और प्रधानाचार्य अनिल वर्मा मौजूद रहे। जिला युवा अधिकारी ने माय भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए युवाओं को इससे जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
शिक्षक अखिलेश श्रीवास्तव, सालिकराम, महेश मिश्रा और जितेंद्र वर्मा ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। युवाओं को खुद नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। अभिषेक कुमार, सुजीत कुमार, गौरव पांडेय और तुषार भल्ला ने आयोजन में सहयोग किया। अंत में सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेकर स्वस्थ और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Hot this week

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles