उन्नाव। आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बारासगवर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रिका देवी मंदिर और बक्सर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं।
अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त रखने को कहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर सुरक्षा का खाका तैयार, डीएम-एसएसपी ने चंद्रिका देवी मंदिर और बक्सर घाट का किया निरीक्षण


