कविता पाठ प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

बलरामपुर। सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भाषा कौशल, स्मरण शक्ति, सही उच्चारण, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना था।प्रतियोगिता में बच्चों ने ट्विंकल ट्विंकल, मछली जल की रानी है, टू लिटिल डकी बर्ड्स, ये है मेरी गुड़िया रानी, ट्रैफिक लाइट, बादल, हॉट क्रॉस बन, पिकनिक, आई हियर थंडर, रंग-बिरंगी तितली, हाथी राजा और डक जैसी कविताओं की प्रस्तुति दी। बच्चों ने मधुर आवाज, आकर्षक हाव-भाव और मासूम अदाओं के साथ कविताएं सुनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंच पर बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक रहा। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी प्रस्तुति से अलग छाप छोड़ी। शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की निदेशिका इशिका कुमार ने कहा कि कविता पाठ जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों से बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की सराहना और उत्साहवर्धन के साथ हुआ। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अध्यापिका शाहीन खान, ऋचा तिवारी और वैष्णवी गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Hot this week

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच टकराव, घरों में तोड़फोड़ का आरोप

कब्रिस्तान के पास ई-रिक्शा निकालने को लेकर शुरू हुआ...

प्रतिभा खोज परीक्षा में 44 बच्चों ने लिया हिस्सा

मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित,फाउंडेशन...

संविधान दिवस पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

संविधान के आदर्शों और मौलिक मूल्यों के प्रति निष्ठा...

Related Articles