संविधान दिवस पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

संविधान के आदर्शों और मौलिक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने का लिया संकल्प
कन्नौज। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय कन्नौज में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के संवैधानिक संकल्प को दोहराया गया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
एसपी ने संविधान में निहित कर्तव्यों एवं आदर्शों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और उसके सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Hot this week

आरव मिश्रा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

11 मुकाबलों में दर्ज की जीत, एसजीएफआई प्रतियोगिता के...

12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया धरना

पारिश्रमिक बढ़ाने, नियमित करने, चिकित्सा सुविधा और मृतक कर्मचारियों...

बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने संभाली कमान, 100 योद्धा तैयार करने का लक्ष्य

बलरामपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब...

तीन नंबर से भी कमजोर ईंटों से निर्माण का आरोप, बालू-सीमेंट के मिश्रण पर उठे सवाल

जिला पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष को सौंपा शिकायती पत्र,...

Related Articles