ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन और अतिक्रमण पर डीएम सख्त बोले रोज पकड़े जाएंगे वाहन, स्कूलों के अनफिट वाहनों की मान्यता होगी रद्द

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा की तैयारी तेज, ब्लैक स्पॉट सुधारने और आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के निर्देश
उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रतिदिन अभियान चलाकर अधिक से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करने और नियमित रिपोर्ट देने को कहा। वहीं वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने, अवैध कट बंद कराने और शहर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि स्कूलों में अनफिट वाहन चलते मिले तो उनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाए। चालकों का चरित्र और स्वास्थ्य सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराया जाए। कोहरे को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर एंटी फॉग गन लगाने और आवारा पशुओं को तत्काल गौशालाओं में शिफ्ट करने को कहा। टेंपो, टैक्सी और ई-रिक्शा निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े कराने तथा शहर में लेबर अड्डे विकसित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों और चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही, अवैध पार्किंग पर रोक और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। डीएम ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, डीआईओएस सुनील दत्त, बीएसए और पीडब्ल्यूडी, परिवहन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

उन्नाव में तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

उन्नाव। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों...

सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रयास रंग लाए, महापुरुषों और वीरांगनाओं के स्मृति स्थलों का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, विधानसभा...

नाले किनारे जुए का कथित अड्डा, आखिर किसके इशारे पर चल रहा अवैध कारोबार

दुर्गागंज में लंबे समय से फड़ सजने की चर्चा,...

आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग को सींगों से उठाकर सड़क पर पटका, हालत गंभीर

सफीपुर, उन्नाव। कस्बे में आवारा सांड का आतंक थमने...

Related Articles